JYOTI KUNJ

LATEST HINDI NEWS FOR JOBS ONLINE SERVICES

GOV SCHEME

Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022 ! मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2022

झारखंड सरकार ने उन सभी किसानों के लिए जो इस वर्ष सुखाड़ से प्रभावित है उनके लिए एक योजना लेके आई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना नाम दिया गया है। Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana के तहत सभी किसानों को 3500 रु की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी। राज्य में लगभग 22 जिले के 238 प्रखंड सुखाड़ के चपेट में है, जिसमे लगभग 30 लाख किसान प्रभवित हुवे है।

तो आज के इस आर्टिकल में यही जानने वाले है कि आखिर Mukhyamantri sukhad rahat yojana क्या है, और हम कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते है, और इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता और विशेषताएं क्या क्या है। तो अंत तक हमारे साथ बने रहे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है ?

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की गई है, जिसे राज्य के 24 में से 22 जिले के 226 प्रखंडों द्वारा 29 अक्टूबर तकरीबन 4 बजे सूखा घोषित कर दिया गया। जिसमें सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में अभी तक सूखा घोषित नही की गई। इस योजना के मुताबिक सभी उन किसानों को आर्थिक मदद के तौर पे 3500 रु दी जाएंगी। जिसे झारखंड सरकार जल्द से जल्द किसानों को भेजने की तैयारी में जुट गए है।

Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022 का उद्देश्य !

Mukhyamantri sukhad rahat yojana का मुख्य उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द उन किसानों को आर्थिक मदद भेजा जा सके जो फसल नुकसान होने के कारण काफी दुखी है, झारखण्ड़ में लगभग 30 लाख किसान सूखे की चपेट में है, हालांकि पूर्णता सूखा नही हुआ है थोड़ी बहुत बारिश हुई है, लेकिन फसल भी कोई अच्छा खासा नही हुवी है,

READ ALSO : janam praman patra jharkhand 2023 ! झारखंड जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें !

जिसे को ध्यान में रखते हुवे झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई, है जिससे राज्य के किसानों को अच्छी मुआवजा मिल सके। झारखंड सुखाड़ राहत योजना का राशि दिसंबर या जनवरी तक आने की अधिक संभावना है।

Mukhyamantri sukhad rahat yojana का लाभ कौन ले सकते है।

इस योजना का लाभ सभी उन किसानों को मिलेंगी जो झारखंड के सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम जिले से नही है, बाकी जिले के किसान इसका लाभ ले सकते है, बता दे की मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड फसल राहत योजना का दूसरा पहलू है, अगर आप झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन किये है तभी आपको इस योजना का लाभ उठा सकते है।

READ ALSO : Jeevan Pramaan Patra 2022-23 ! Jeevan Pramaan Patra Online Apply 2022-23 In Hindi

सबसे पहले झारखंड सरकार द्वारा झारखंड फसल राहत योजना की शुरुआत की गई जिसमें सभी किसानों को आवेदन करने को कहा गया, जिसके बाद सभी किसानों को EKYC करने को कहा गया, जिसके बाद सुखाड़ राहत योजना लेके आई है। जिन किसानों को फसल राहत योजना में आवेदन किया है वही किसान इसका लाभ ले सकते है। झारखंड सुखाड़ राहत योजना का अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 है।

Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022  की विशेषताए !

सुखाड़ राहत योजना का अनेको विशेषताए है जिसमे से ये प्रमुख है।

  • इस योजना ला लाभ सभी छोटे बड़े किसान ले सकते है।
  • झारखंड फसल राहत योजना के बाद इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • इस योजना को केंद सरकार से भी आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे किसानों को अच्छा मुआवजा मिल सके।
  • इस योजना की शुरुआत किसानों के हित के लिए की गई है। जिससे किसानों का मनोबल बना रहे।
  • किसानों को होने वाली फसले चाहे, धान हो, मक्का हो या अन्य फसल को सबको मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ?

इस योजना का लाभ हम ऑनलाइन के माध्यम से उठा सकते है, लेकिन इसका आवेदन सिर्फ प्रज्ञा केंद्र द्वारा ही भरा जाएगा। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते है तो नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाके संपर्क करें।

प्रज्ञा केंद्र से सुखाड़ राहत योजना का आवेदन कैसे करें ?

अगर आप प्रज्ञा केंद्र चालक है तो आपको झारखंड फसल राहत योजना के बारे में अच्छी जानकारी होगी। उसी पोर्टल के माध्यम से हम इसका आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले हमें इसके ऑफिसियल वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in पे आ जाना है।sukha rahat yojna
  • पोर्टल पे आने के बाद हमारे सामने मेनू में प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करें का ऑप्शन दिखाई देता है जिसपे क्लिक करेंगे।sukha rahat yojna
  • क्लिक करते ही हमारे सामने दो CSC ID और पासवर्ड मांगा जाता है, जिसमे हम अपना ID पासवर्ड डालके सबमिट करेंगे।
  • सबमिट करते ही हमारे सामने दो ऑप्शन दिखाई देता है, जिसमे हमे मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना वाले पे क्लिक करना है।mukhaymantri sukhad yojna
  • क्लिक करते ही हमारे सामने किसान का आधार नंबर मंगा जाता है जिसमें उन किसानों का नंबर डालेंगे, जो झारखंड फसल राहत योजना का आवेदन करवा चुके है, तथा EKYC भी कम्पलीट करवा लिए हो।Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022
  • आधार नंबर डालके वेरीफाई करने के बाद हमारे सामने उनका पूरा विवरण आ जायेगा, जिसमे हमे नीचे कोई भी पासवर्ड रखके कैप्चा कोड डालके रजिस्टर पे क्लिक करना है।Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022
  • रजिस्टर पे क्लिक करते ही फसल राहत योजना वाले वेबसाइट पे ले जाएगा, जिसमे हमे किसान का पूर्ण डिटेल्स दिखने को मिलेगा !
  • फिर नीचे हमे सुखाड़ की स्थिती में दो ऑप्शन दिखाई देता है जिसमे हमे दूसरे वाले पे क्लिक करना है और नीचे submit application पे क्लिक कर देना है।Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022
  • सबमिट करते ही हमारा आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता है और हमारा आवेदन स्लीप हमे दे दिया जाता है। जिसे प्रिंट करके आवेदक को दे देंगे।

    Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022
    Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022

निष्कर्ष

तो आज हमसभी ने Jharkahnd Sukhad Rahat Yojana 2022 के बारे में कम्पलीट जानकारी प्राप्त की, अगर आपको इसमें कही भी कोई समस्या आती है तो कमेंट करके जरूर से जरूर पूछे, और इस पोस्ट को सभी के पास शेयर जरूर कर दे ताकि सभी को समस्या दूर हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *